Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

छात्र न्याय सत्याग्रह के समर्थन में बक्सर के युवाओं ने उठाई आवाज,शिक्षक बहाली में एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग हटाने की हुई मांग

नेशनल आवाज़ /पटना :- बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर अभ्यर्थियों के बीच बढ़ते असंतोष के बीच पटना के गर्दनीबाग में चल रहे ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने समर्थन दिया है. संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू राज ने गर्दनीबाग पहुंचकर आंदोलनरत शिक्षक बहाली के अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनकी मांगों के समर्थन में अपनी बात रखी.

इस दौरान बबलू राज ने कहा कि शिक्षक बहाली की प्रस्तावित परीक्षा प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के बीच कई तरह की आशंकाएं और असंतोष है.प्रारंभिक परीक्षा (प्री) और मुख्य परीक्षा (मेंस) के साथ नेगेटिव मार्किंग के प्रावधान को लेकर अभ्यर्थियों में विशेष चिंता है. उन्होंने कहा कि शिक्षक बनने का सपना लेकर बड़ी संख्या में युवा वर्षों से तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में बहाली प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और अभ्यर्थी हितैषी होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में एक-एक अंक अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित करता है. इसलिए सरकार को परीक्षा प्रणाली से जुड़े प्रावधानों पर अभ्यर्थियों की मांग और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से विचार करना चाहिए. उन्होंने सरकार से आंदोलनरत अभ्यर्थियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की.जिन विषयों में वर्तमान में एक भी सीट निर्धारित नहीं की गई है, उनमें आवश्यकतानुसार नए पदों को सृजित कर बहाली निकाली जाए.​

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्थानीय छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि गर्दनीबाग में चल रहा यह सत्याग्रह सिर्फ पटना का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे बिहार के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़ी लड़ाई है.युवाओं का कहना है कि सरकार को जिद छोड़कर अभ्यर्थियों से वार्ता करनी चाहिए और चयन प्रक्रिया से जुड़े इन प्रावधानों में सकारात्मक बदलाव कर तुरंत राहत देनी चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button