Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

बक्सर प्रधान डाकघर पर CBI का छापा, डाक अधीक्षक समेत 3 हिरासत में

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- नगर के प्रधान डाकघर में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अचानक दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की. CBI की इस रेड से डाक विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.टीम ने कार्रवाई के दौरान डाक अधीक्षक सरिता कुमारी समेत तीन कर्मियों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर गहन पूछताछ की जा रही है.CBI की टीम सुबह लगभग 11 बजे प्रधान डाकघर पहुंची.

टीम ने आते ही डाक अधीक्षक सरिता कुमारी के कार्यालय समेत कई महत्वपूर्ण शाखाओं को अपने नियंत्रण में ले लिया और जांच शुरू की. अचानक हुई इस छापेमारी से कार्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और कर्मचारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना रहा.कई घंटों तक चली जांच के बाद टीम ने कार्यालय से कई महत्वपूर्ण फाइलें, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं.

टीम अपने साथ एक प्रिंटर और एक बैग में सीलबंद सामान लेकर बाहर निकली. हालांकि, जब्त किए गए सामान और दस्तावेजों को लेकर एजेंसी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.विभागीय सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई डाक विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग और अन्य कार्यों में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हुए पैसों के लेनदेन की शिकायत के बाद की गई है. बताया जा रहा है कि प्रधान डाकघर के ही किसी कर्मी ने इस भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की थी. जिसके आधार पर जांच एजेंसी ने यह कदम उठाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button