Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए शिक्षा जरूरी : बिहारी सर

नेशनल आवाज़/ बक्सर :-  शहर के एस. एस.ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता एस. एस. ग्रुप के अध्यक्ष अश्वनी कुशवाहा एवं संचालन शिक्षक राजेंद्र सिंह ने किया. इस अवसर पर मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़ राजस्थान से पहुंचे आउटरीच कोऑर्डिनेटर सुमित राणा एवं विशिष्ट अतिथि राम बिहारी सर ने संयुक्त रूप से सभी शिक्षकों को सम्मानित किया.

इससे पूर्व बदलते दौर में उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा का विकास पर विचार गोष्ठी की गयी .प्रसिद्ध शिक्षक राम बिहारी सर ने संबोधित कर कहा कि किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है. जिसके लिए आज छात्रों को अपने मूलभूत पढ़ाई के साथ तकनीकी शिक्षा हासिल करना जरूरी है. जिसमें कई मेडिकल कोर्स एवं उच्च शिक्षा संस्थान में जाकर शिक्षा को हासिल करना जरूरी है.

जिसके लिए मेवाड़ विश्वविद्यालय के तरफ से कई सारी सुविधाओं को दिया गया है. जिसका लाभ लेकर आगे पढ़ने की जरूरत है.मेवाड़ विश्वविद्यालय के आउटरीच कोऑर्डिनेटर सुमित राणा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय देश भर में अपना एक उच्च स्थान रखता है. जिसमें यूजीसी के सभी मापदंडो को यह पूरा करता है.

जिसमें कई कोर्स को लागू किया गया है.सबसे बड़ी बात है कि इस मेवाड़ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार गढ़िया के प्रयास से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी यहां गरीब छात्र-छात्राओं को उचित शिक्षा देने के लिए व्यवस्था किया गया है. इनका दूरदर्शी दृष्टि है कि शिक्षा से कोई वंचित न रहे. इसके लिए यह विश्वविद्यालय आज बिहार के कई जिलों में छात्रों को आगे बढ़ने के लिए अच्छा मौका दिया है. इस मौके पर रमाकांत कुशवाहा, मुनाल सर,आदित्य सर , श्रीभगवान कुशवाहा, शंभू सर के आलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे शिक्षकगण मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button