कैंब्रिज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मोहा मन


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- : जिले के चौसा नगर परिषद में सोमवार को कैम्ब्रीज स्कूल चौसा ने अपना छठा वार्षिकोत्सव मनाया. जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि विकास महाजन एसटीपीएल प्लॉट चौसा के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी, मितेष यादव एसएचआर मैनेजर एसटीपीएल, डॉ. मोहन चौबे निर्देशक कैम्ब्रिज ग्रुप, टी. एन. चौबे, संजीव चौबे निर्देशक कैम्ब्रीज चौसा, राजीव चौथे, वंदना मिश्रा प्राचार्या कैम्ब्रिज चौसा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया. स्कूल के निर्देशक संजीव चौथे द्वारा मुख्य अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता, साल एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया.
मुख्य अतिथि विकास महाजन अपने सम्बोधन में बच्चों के लिए सफलता का मूलमंत्र के रूप में, कठिन परिश्रम, अनुशासित जीवन का महत्व दिया. बच्चों को बड़ा सपना देखने की सलाह दिया. कैंब्रिज ग्रुप संस्थान के डायरेक्टर डा.मोहन चौबे ने कहा कि सफल बच्चों को सृजित करने में शिक्षक के साथ साथ अभिभावकों की सहभागिता बेहद जरूरी है. विद्यालय में जो बच्चे अनुशासन के साथ शिक्षा अर्जित कर घर जाते है उसको बरकरार रखना अभिभावक का दायित्व बनता है. कैंब्रीज स्कूल ने क्षेत्र को कई डाक्टर, इंजीनियर और आफिसर्स दिया है.
प्रबंधन का मेन उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को डिसिप्लीन के साथ बेहतर शिक्षा देना है. बच्चों को मंच साझा कराने से उनका मनोबल ऊंचा होता है और उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास है. निर्देशक संजीव चौबे ने अपने सम्बोधन में बच्चों के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ के विद्यार्थी जेईई, नीट, एनडीए जैसे परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर देश और समाज की सेवा में लगे हुए हैं. कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से की गई. बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. भारत में अनेकता में एकता थीम पर स्कुल के छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, नेपाली, बंग्ला नृत्य-संगीत के अलावे देशभक्ति गान, क्लासिकल डांस, ग्रूप डांस, सिंगल डांस, स्लो डांस प्रस्तुत कर उपस्थित सैकड़ों लोगों को आनंदित कर डाला.
कार्यक्रम का संचालन दिव्या व प्रिंस ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या वंदना मिश्रा के द्वारा किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में साक्षी, सृष्टि, मुस्कान, इच्छा, सुजाता आराध्या, आतिफ, अर्जुन, आशी, ‘आरोही, सगुन, आयुषी, कैरवी, अनामिका, रोगनी, अनुष्का, हिमांशु, समीर, असद, रघु, साहिल, अंश, आकाश, ईश्वरचंद्र, अभिमन्यु, कान्हा, शौर्य, अनिका, कृतिका, शिवानी, अंश, आंशी, रौनक, आयुष, आयो, श्रेयांश, सिद्धार्थ, जैद, उवैद, प्रियांशु, बँगा, कुणाल, अभिषेक, अपर्णा, आतिफ, ओम, सान्वी, परिधि, अंशु, प्रिंस, प्रणव, स्नेहलता आदि का सराहनीय योगदान रहा.






