Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

घर से गायब महिला का झाड़ी से मिला शव,पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव के बधार में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. जिसकी पहचान 40 वर्षीय बुधिया देवी पति गणेश राम के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में मृत महिला के पति गणेश राम ने बताया की विगत पांच दिन पूर्व वह घर से गायब थी. जिसकी खोजबीन की जा रही थी.शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे महादलित बस्ती के पूर्व पुराने बरगद के पेड़ के पास झाड़ीनुमा जगह के बगल में जब बच्चे खेलते हुए अचानक पहुंचे तो शव देख बच्चे चिल्लाने लगे.

जिसकी आवाज सुनकर बस्ती से सैकड़ो की तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने इसकी घेराबंदी कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया. पुलिस ने इसकी सूचना मृतक महिला के मायके वालों को दी. जिसकी सूचना पर पहुंची मृत महिला की मां सावित्री देवी एवं इसके अन्य सदस्य शव देखते ही विलख पड़े. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है.परिजनों ने बताया कि सबसे बड़ी बात है कि गायब होने के बाद भी थाने में इसकी जानकारी नहीं दी गई.

थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद की गई है.इसके पति ने गुमशुदगी का भी मामला दर्ज नहीं कराया है.इस घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है. मृतक की मां के बयान के आधार पर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. एसएफएल की टीम भी यहां जांच कर रही है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button