Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

हर गांव में पहुंचेगा चापाकल मरम्मति दल, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के सभी प्रखंडो में गर्मी की आहट होते ही खराब पड़े चपकालों की मरम्मति का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके लेकर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल  अन्तर्गत जिले भर में अधिष्ठापित चापाकलों के मरम्मति हेतु चापाकल मरम्मति दल को जिलाधिकारी साहिला ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया.जिले के सभी प्रखंडों में चापाकल मरम्मति हेतु कुल 11 अदद् चापाकल मरम्मति दल (प्रखंडवार) का गठन किया गया है.

सूचना मिलने ही यह दल गांव में पहुंचकर बंद पड़े चापाकल को बनाकर चालू करेंगे.चापाकलों के मरम्मति हेतु लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यालय कक्ष में एक कंट्रोल रूम का गठन किया गया है. जिसका दूरभाष संख्या 06183-295053 पर शिकायत प्राप्त किया जा सकता है. साथ ही संबंधित प्रखंड के कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर से सम्पर्क कर शिकायत प्राप्त किया जा सकता है.इस मौके पर अपर समाहर्त्ता, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल पदाधिकारी, सभी सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button