Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

एडीएम ने राजपुर अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- ​ राजपुर प्रखंड के अंचल कार्यालय पहुंचे अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने कार्यालय का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परिमार्जन, एलपीसी, भू-अतिक्रमण, अभियान बसेरा-2, जल-जीवन-हरियाली, दाखिल-खारिज और सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदनों की हल्कावार समीक्षा की.निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय में पंजियों का संधारण अद्यतन नहीं पाए जाने पर अपर समाहर्ता ने कड़ी नाराजगी जताई.उन्होंने सीओ को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी पंजियों को अविलंब अद्यतन करने और अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.

ग्रामीणों की शिकायत सुनते एडीएम

पुराने लंबित वादों और दाखिल-खारिज पर सख्ती

​समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक के भू-अतिक्रमण के कई मामले अब भी लंबित हैं. अपर समाहर्ता ने सीओ को सभी पुराने मामलों में रुचि लेकर ससमय निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया.

​वहीं, दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने 35 दिनों से अधिक लंबित 84 मामलों और 75 दिनों से अधिक लंबित 2 मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शून्य  करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज प्रक्रिया में नियमानुसार आम-खास सूचना अनिवार्य रूप से निर्गत की जाए.

अभियान बसेरा-2′ में तेजी लाने के निर्देश

​’अभियान बसेरा-2′ की समीक्षा के दौरान बताया गया कि चिन्हित 896 सुयोग्य परिवारों में से 813 को भूमि आवंटित कर दी गई है, जिसमें से 28 परिवारों को पर्चा वितरित किया जा चुका है.अपर समाहर्ता ने शेष परिवारों को अविलंब भूमि आवंटित करने और पर्चा निर्गत करने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश राजस्व कर्मचारियों को दिया. इसके साथ ही ‘डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान’ के तहत प्राप्त आवेदनों का अभिलेखों से सत्यापन कर समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

आम लोगों से की सीधी बातचीत, सुनीं समस्याएं

​निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने अंचल कार्यालय पहुंचे आम फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी.

​ग्राम देवढ़िया की चन्द्रावती देवी ने भूमि विवाद,बघेलवा के बलिराम सिंह ने निबंधन कार्यालय से जाँच रिपोर्ट,​खीरी के वार्ड सदस्य रविन्द्र नाउ ने अतिक्रमण तथा राजपुर के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व कंचन देवी ने परिमार्जन से जुड़ी शिकायतें रखी.​अपर समाहर्ता ने  इन सभी आवेदकों की समस्याओं का शीघ्र और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button