Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

राजपुर में शुरु हुआ पंचायत परिसीमन,10 सितंबर तक दर्ज होगी इन्यूमरेशन ब्लॉक की चौहद्दी

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के सभी 19 पंचायतों के लिए नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ग्राम पंचायतों एवं पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा के पुननिर्धारण को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.​आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार 2011 की जनगणना के आधार पर जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्र का यथासंभव समान वितरण सुनिश्चित किया जाना है.

आयोग के मोबाइल ऐप के माध्यम से इंयुमीरेशन ब्लॉक की चौहद्दी से जुड़े 9 बिंदुओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम एवं केंद्र की प्रविष्टि प्रखंड लॉगिन  द्वारा की जानी है. त्रुटिरहित और समयबद्ध परिसीमन कार्य को पूरा करने के लिए ऐप पर चौहद्दी दर्ज करने का यह कार्य हर हाल में 10 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं.

इस संबंध में बीते दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है और डेमो ऐप भी उपलब्ध कराया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि निर्वाचन विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है.ऐप के माध्यम से सीमांकन का कार्य करेंगे.इसके बाद विभाग के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button