Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

रामपुर देवल मोड़ पर दो बाइक की हुई सीधी टक्कर, दो युवक घायल

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा मोहनिया मुख्य मार्ग पर रामपुर देवल मोड़ के समीप दो बाइक की हुई सीधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसकी पहचान तिवाय गांव निवासी 30 वर्षीय साधु साह पिता स्वर्गीय उमा साह एवं नागपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मंटू साह पिता काशी साह के रूप में की गई है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक से रामपुर किसी काम से गए थे.

वहां से मंटू साह अपने घर के अन्य  सदस्य को बाइक पर लेकर देवल मोड़ के समय पहुंचकर किसी दुकान पर नाश्ता कर जैसे ही वह अपने बाइक लेकर गांव की तरफ चलने को हुआ.तभी रामपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही साधु साह की बाइक असंतुलित होकर टकरा गई. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. रोड पर अफरा तफरी मच गया. आसपास दुकान पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी. तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया. जहां से बेहतर इलाज के लिए इन दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button