देवढ़िया में चोरों ने मचाया उत्पात, नगदी सहित लाखों का किया चोरी

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों से नगदी समेत लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी कर लिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रिमझिम बारिश होने से सुनसान हो गया और बिजली गुल होते ही चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए राजा उर्फ़ अविनाश मिश्रा के घर के चाहर दिवारी फादकर उनके घर में प्रवेश कर गए. घर के अंदर रखे गए बक्सा के ताला को तोड़कर उसमें रखा गया 25000 रूपये नगद, कीमती जेवरात एवं कपड़ा लेकर चले गए.
घर से बाहर कुछ दूरी पर बक्सा एवं अटैची को किसी खेत किनारे फेंक दिया.वही रासबिहारी कुशवाहा के घर में छत के सहारे प्रवेश कर उनके घर के अंदर रखे गए 10000 रूपये नगदी चोरी कर आसानी से भाग निकले.कुछ ही दूरी पर अश्वनी रावत भी सोए हुए थे. जिनके पास टॉर्च एवं मोबाइल था उसकी चोरी कर लिया गया. मंगलवार की सुबह जब गांव के ग्रामीण रास्ते से गुजर रहे थे तो खेत की मेड़ की तरफ बक्सा एवं सूटकेस देख चर्चा करने लगे.तभी इसकी भनक जब घर वालों को लगी तो उन लोगों ने जब अपने घर में जाकर देखा तो सभी सामान बिखरा हुआ था.
सभी सामान गायब था. सभी के घरों की चोरी की घटनाएं पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. जिस बात को लेकर काफी चर्चा का विषय बन गया.इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 एवं पुलिस पदाधिकारी की टीम ने गहन जांच पड़ताल शुरू किया.जिस मामले को लेकर सभी पीड़ित व्यक्तियों के द्वारा आवेदन दिया गया है. थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है.







