Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

डुमराँव के पाथवेज वर्ल्ड स्कूल में विद्यालय पत्रिका ‘स्पेक्ट्रम’ का विमोचन, पौधारोपण कर दिया ‘ग्रीन डुमराँव, क्लीन डुमराँव’ का संदेश

नेशनल आवाज़ / ​डुमराँव :- शहर के पाथवेज वर्ल्ड स्कूल परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन कर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘स्पेक्ट्रम’ का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई.विद्यालय के निदेशक इंजीनियर आर.बी. सिंह की अध्यक्षता तथा प्रधानाध्यापिका डॉ. नेहा सिंह के संचालन में आयोजित इस समारोह में मुख्य रूप से निदेशक इं. आर.बी. सिंह, इं. आर. राघवन एवं प्राचार्या डॉ. नेहा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पत्रिका का विमोचन किया गया.

अतिथियों के स्वागत भाषण के उपरांत उपस्थित लोगों एवं बच्चों के बीच ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का वितरण हुआ.समारोह को संबोधित करते हुए इंजीनियर आर. राघवन ने कहा कि हर बच्चे के भीतर एक विशिष्ट प्रतिभा छिपी होती है, जिसे सही मार्गदर्शन देकर निखारने की जरूरत है.उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को उनके नैतिक मूल्यों और संस्कारों से कभी अलग नहीं करना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक बच्चा अपनी स्वाभाविक क्षमता और प्रकृति के अनुसार ही अपनी मंजिल तय करता है.

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नेहा सिंह ने ‘ग्रीन डुमराँव, क्लीन डुमराँव’ का संदेश दिया. इस पहल को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय परिसर में अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा पौधारोपण भी किया गया.विशेष बात यह रही कि ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का संपादन और लेखन पूरी तरह से विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा किया गया है.बच्चों के इस प्रयास, रचनात्मक विचारों और रंगों के संयोजन की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

इसका उद्देश्य बच्चों में लेखन शैली और नैतिक मूल्यों के प्रति रुझान बढ़ाना है, ताकि अन्य छात्र भी इससे प्रेरणा ले सकें.​निदेशक इंजीनियर आर.बी. सिंह ने बच्चों के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.अंत में प्राचार्या डॉ. नेहा सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में समारोह का समापन हुआ. इस दौरान पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button