Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

उत्तमपुर के सांई बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया तीसरा मूर्ति स्थापना दिवस

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के उत्तमपुर गांव में सांई बाबा मंदिर परिसर में तीसरा मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया.उत्सव की शुरुआत पुजारी विकास कुमार के नेतृत्व में भव्य पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई.इसके बाद, सांई बाबा की पालकी और भव्य झांकी निकाली गई, जो गांव की मुख्य गलियों से होती हुई गुजरी.इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री सांई के नारों से गूंज उठा. लगभग तीन घंटे तक चली इस पैदल यात्रा के बाद झांकी पुनः आश्रम वापस पहुंची.इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.​

कीर्तन गायन करते श्रद्धालु  

आश्रम पहुंचने पर कई गांवों से पहुंचे कीर्तन मंडलियों द्वारा अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.​इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सतेंद्र सिंह, रामराज सिंह, ब्रजेश सिंह, डॉ. जितेंद्र, अभिमन्यु सिंह, गौतम सिंह, अलीशेर, प्रेम भारती, और रामाशीष साह उर्फ साधु जी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button