25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनाई जाएगी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती, अखिलेश प्रसाद सिंह ने दिया निमंत्रण



नेशनल आवाज़ /बक्सर :- बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आगामी 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में जिले से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह गुरुवार को बक्सर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया.
श्रीबाबू ने दी बिहार को नई पहचान: डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह
पत्रकारों एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह केवल बिहार के पहले मुख्यमंत्री ही नहीं थे, बल्कि वे आधुनिक बिहार के शिल्पकार थे. उन्होंने जमींदारी उन्मूलन, औद्योगिक विकास, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए.बरौनी रिफाइनरी, बरौनी खाद कारखाना और कोसी परियोजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं उनके दूरदर्शी नेतृत्व का ही परिणाम थी.
उन्होंने आगे कहा मैं पिछले 26 वर्षों से लगातार बक्सर आकर अपने सहयोगियों और शुभचिंतकों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण देता रहा हूँ. इस बार भी मेरा आग्रह है कि बक्सरवासी बापू सभागार पटना पहुँचकर श्रीबाबू के विचारों को सुनें और उनके आदर्शों को आत्मसात करें.
कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह
इस अवसर पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि वे पिछले 26 वर्षों से श्रीबाबू के जयंती समारोहों में लगातार सहभागी बनते रहे हैं और इस वर्ष भी बक्सर से भारी संख्या में लोग पटना पहुंचेंगे.डॉ. प्रमोद ओझा ने भी लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.कार्यक्रम के मंच का संचालन आयोजन समिति के संयोजक प्रो. शशि भूषण पाण्डेय ने किया.इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी.
करगहर विधायक संतोष मिश्र, राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, विनोद कुशवाहा, भोला ओझा, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, संजय दुबे, रामजतन यादव, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, सूरज सिन्हा, अभिताभ शरण, गगन मिश्र, डॉ. देविका मिश्र, विमल कुमार सिंह, निधि पांडेय, कामेश्वर पांडेय, नीलू मिश्र, गोपाल शर्मा, शशांक दूबे, विभोर द्विवेदी, संतोष पाण्डेय और शुभम तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे.





