Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

जलहरा से कोनौली तक बनेगी नई पक्की सड़क, पूर्व मंत्री संतोष निराला ने किया शिलान्यास

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के जलहरा (स्टेट हाईवे) से खीरी पंचायत के कोनौली मिडिल स्कूल तक जाने वाली राह अब सुगम होने वाली है. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत लगभग दो किलोमीटर से अधिक लंबी पक्की सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष कुमार निराला ने पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया.​इस सड़क के निर्माण से न केवल कोनौली, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी.

विधायक से संवाद करते ग्रामीण व कार्यकर्ता 

शिलान्यास के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की यह मांग पिछले कई वर्षों से लंबित थी.इससे पहले गांव को अन्य पक्की सड़कों से जोड़ा गया था.लेकिन मुख्य सड़क (स्टेट हाईवे) से सीधा जुड़ाव न होने के कारण जिला मुख्यालय जाने में कठिनाई होती थी. अब इस सड़क के बनने से दूरी भी कम होगी और सफर भी आसान होगा.​संबोधन के दौरान संतोष कुमार निराला ने सरकार की प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए कहा ​”सरकार का संकल्प है कि हर गांव और हर टोले को पक्की सड़क से जोड़ा जाए.

विकास की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं.यह सड़क क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी. इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया. इस मौके पर ​जदयू प्रखंड अध्यक्ष फुटुचंद सिंह, ​ मनोज कुशवाहा, विमलेन्द्र पाण्डेय,​धनंजय राय, उमेश कुशवाहा,​धनंजय त्रिगुण,, मनोज त्रिगुण , जितेंद्र सिंह, डॉक्टर अभय सिंह के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button