Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तियरा गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहाँ एक 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षित महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता तियरा गांव की रहने वाली है. उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन अपनी मानसिक स्थिति के कारण वह फिलहाल अपने मायके में ही रह रही थी.

इसी का फायदा उठाकर गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ घिनौनी हरकत की.​घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत राजपुर थाने में दर्ज कराई.पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.​ थानाध्यक्ष निवास कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ​सत्येंद्र राम एवं 

​विजय राम के रूप मे हुई है. दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.​घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है.वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले को मजबूती से कोर्ट में पेश किया जा सके. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button