Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

बक्सर के संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित,585 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिला नियोजनालय के तत्वावधान में बुधवार को संयुक्त श्रम भवन परिसर में एक दिवसीय ‘नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले’ का भव्य आयोजन किया गया. मेले का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला, जिला परिषद अध्यक्ष सरोज देवी, श्रम अधीक्षक संजय कुमार एवं जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.समारोह को संबोधित करते हुए डीएम साहिला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए ‘नियोजक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है.युवाओं को अपनी इच्छाओं और करियर के विकल्पों को सीमित नहीं रखना चाहिए. नौकरी की शुरुआत में वेतन से अधिक अपनी कार्यकुशलता और प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) पर विशेष ध्यान दें ताकि भविष्य में और बेहतर अवसर मिल सकें.

26 कंपनियों ने लगाए स्टॉल, 1000 से अधिक पद थे उपलब्ध

मेले में लगा खाना मखाना स्टॉल

​इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 26 कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए, जिसमें युवाओं के लिए 1,000 से अधिक रिक्तियाँ उपलब्ध थी. इसके अलावा कैरियर एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन के लिए 4 विशेष स्टॉल लगाए गए, जिनमें ​जिला उद्योग केंद्र,​श्रम विभाग, ​डीआरसीसी (DRCC),​आरसेटी (RSETI) शामिल थे.

1274 अभ्यर्थियों ने दिया बायोडाटा, 585 का हुआ चयन

रोजगार मेले को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया. दिनभर में कुल 1,274 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया, जिनमें से प्रथम स्तर की चयन प्रक्रिया के आधार पर 585 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट स्थल चयन किया गया. साथ ही, करियर मार्गदर्शन स्टॉलों के माध्यम से 366 युवाओं को उचित करियर परामर्श दिया गया.

स्थानीय स्टार्टअप्स को मिला विशेष मंच

​बक्सर जिले में स्वरोजगार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार पहली बार तीन स्थानीय स्टार्टअप्स खाना मखाना’, ‘खुशबू रेडीमेड’ एवं ‘बॉम्बे ऑयल मिल’को अपना प्रचार-प्रसार करने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए निःशुल्क स्टॉल आवंटित किए गए.कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया.उद्घाटन के उपरांत सभी अतिथियों ने प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण किया और कंपनियों के प्रतिनिधियों से रिक्तियों, वेतन और कार्यस्थल की परिस्थितियों की जानकारी ली.​इस अवसर पर कंपनी प्रतिनिधियों के अलावा निम्न वर्गीय लिपिक धीरज कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर तिरुपति नाथ शर्मा, जिला कौशल प्रबंधक कामेश्वर प्रसाद एवं विवेक कुमार सहित नियोजन कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button