Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

आकाशीय बिजली का कहर : एक किसान की मौत, दूसरा झुलसा

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले में मानसून की पहली अच्छी बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई, वहीं दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली काल बनकर टूटी. इस प्राकृतिक आपदा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में खेत गए एक किसान की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राजपुर थाना क्षेत्र के पिठारी गांव में एक किसान शैलेश सिंह वज्रपात की चपेट में आने से बेहोश हो गया.​पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है.

रविवार की सुबह करीब 9 बजे गांव के 50 वर्षीय किसान विजय सिंह अपने खेत में धान की रोपनी की तैयारी और मेड़ ठीक करने गए हुए थे. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में ही गिर पड़े.

​आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत उन्हें लेकर चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही किसान की मौत हो चुकी थी. थाना अध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.​

मृतक विजय सिंह ही अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जो मजदूरी और खेती-बाड़ी कर घर चलाते थे.उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत मद के तहत जल्द से जल्द मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है.​

वहीं, दूसरी घटना राजपुर थाना क्षेत्र के पिठारी गांव के बधार से सामने आई. यहाँ सुबह घनघोर बादल छाने और मेघ गर्जना के बीच किसान अपने खेतों की मेड़ बना रहे थे.इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से शैलेश सिंह नामक किसान इसकी चपेट में आ गए और बेहोश होकर खेत में गिर पड़े.

​गनीमत रही कि आसपास काम कर रहे किसानों ने तत्परता दिखाई और उन्हें तुरंत गांव के ही एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button