जदयू ने मोहित पर जताया भरोसा,दूसरी बार बने अध्यक्ष






नेशनल आवाज़/बक्सर :- जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है. जिसको लेकर पार्टी का नया विस्तार किया गया है. जिसमें युवा जदयू बिहार प्रदेश नेतृत्व द्वारा पिछले कार्यकाल के दौरान पार्टी के प्रती समर्पण और सक्रियता के साथ-साथ युवाओ को एकजुट कर पार्टी कार्यक्रमों मे बढ-चढ़कर भागीदारी को देखते हुए मोहित कुशवाहा कों पुनः बक्सर जिला का कमान सौंप कर अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. बक्सर पहुंचते ही युवा कार्यकर्ताओं ने इन्हें फूल माला से भव्य स्वागत किया.अध्यक्ष मोहित कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने सभी वरीय पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया.
जदयू बक्सर जिलाध्यक्ष अशोक सिंह,नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, संटू पटेल सह उमेश पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष युवा जदयू, रोहित ओझा प्रदेश महासचिव युवा जदयू , प्रिती पटेल महिला अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह लाला सह संजय सिंह किसान उपाध्यक्ष, राजेश सिंह,जिला परिषद पिंटू ठाकुर, दुर्गावती देवी प्रदेश महासचिव महिला, संजय कुशवाहा,कृष्ण कुमार,वीर बहादुर कुशवाहा, फुटचन्द कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष, भोला यादव जिला महासचिव, संदीप ठाकुर प्रदेश महासचिव युवा जदयू, राजीव सिंह प्रदेश सचिव युवा जदयू, मुन्ना सिंह जिला महासचिव, चंदन कुशवाहा ,अभिषेक तिवारी जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार शर्मा, कृष्ण बिहारी कुशवाहा, आनंद प्रधान, दिनेश सिंह, राहुल, अनुज, गोपाल समेत जिले के तमाम कार्यकर्ताओं और युवाओ ने बधाई दी.

