Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बूचा उपाध्याय के निधन से बक्सर में शोक की लहर, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नेशनल आवाज़ /बक्सर :-  जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, लोकप्रिय समाजसेवी और संगठन के मजबूत स्तंभ स्वर्गीय बूचा उपाध्याय के आकस्मिक निधन से पूरे जिले और कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. गुरुवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे.वहां नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

​इसके उपरांत आयोजित एक भावपूर्ण शोक सभा में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.​शोक सभा के दौरान जिले के प्रमुख नेताओं ने दिवंगत नेता के योगदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए.पूर्व अध्यक्ष

​डॉ. मनोज पांडेय ने कहा स्वर्गीय बूचा उपाध्याय जी कांग्रेस संगठन की अमूल्य धरोहर थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक समरसता और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया. उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और हर कार्यकर्ता के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें सबसे अलग पहचान दिलाता था. उनका निधन पूरे बक्सर जिले के लिए अपूरणीय क्षति है.

​डॉ. प्रमोद ओझा ने कहा बूचा उपाध्याय जी संगठन के समर्पित एवं कर्मठ सिपाही थे. उनका संघर्ष, सेवा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा.किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष ​संजय पांडेय ने कहा वे किसानों, गरीबों और वंचितों की मजबूत आवाज थे. उनके जाने से समाज और संगठन दोनों को बड़ी हानि हुई है. अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ​विनोद कुशवाहा ने कहा उपाध्याय जी का स्नेह, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा.​इस शोक सभा में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

जिसमें ​वरिष्ठ नेता व प्रतिनिधि संजय कुमार दुबे, भोला ओझा, रोहित उपाध्याय, जयराम राम, वीरेंद्र राम, कपिलमुनि यादव, अभय मिश्रा, श्रीकृष्ण बिहारी चौबे, एवं प्रदेश प्रतिनिधि विनय सिंह.​प्रखंड अध्यक्ष में सिमरी प्रखंड अध्यक्ष अजय ओझा, चक्की प्रखंड अध्यक्ष भरत यादव.​महिला कांग्रेस प्रतिनिधि रूनी देवी, श्रीमती कुमकुम देवी, श्रीमती पुष्पा कुमारी मौजूद रही.​सभा का समापन ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button