Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की हुई मौत

22 फरवरी 2026

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा कोचस मुख्य मार्ग पर जलहरा बैंक के समीप तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई.जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश खरवार पिता अशोक खरवार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 11:00 बजे यह युवक कोचस की तरफ से लौट रहा थे. जैसे ही इसकी बाइक जलहरा बैंक के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया. धक्का लगता ही यह बेसुध होकर गिर पड़ा. सुनसान होने से वहां कोई मौजूद नहीं था. अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक तेज गति से भाग निकला.तभी कुछ देर बाद कुछ लोगों ने इसे अचेत अवस्था में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी.घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने इसे तत्काल राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पास मौजूद मोबाइल से पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया. घटना की खबर से बेसुध परिवार में भी कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि यह किसी शादी समारोह में गया था. जहां से वापस घर की ओर लौट रहा था. इस घटना से आहत परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button