Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

एंबुलेंस से लाखों का शराब बरामद,एक व्यक्ति गिरफ्तार

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा कोचस मुख्य पथ पर सरेंजा मोड़ के समीप से पुलिस ने एक एंबुलेंस से 452 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है.इस धंधे में शामिल एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है.जिसकी पहचान पटना जिला के नौबतपुर थाना अंतर्गत सदीसोपुर गांव निवासी मोनू कुमार पिता रामविलास प्रसाद के रूप में की गई है.इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में प्रवेश कर पटना की तरफ जाने वाला था.

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं बल के जवान ने जाँच शुरू कर दिया.सरेंजा के पास गाड़ी के पहुंचते ही जब इसकी गहन तलाशी की गई तो इसके डिक्की में रखे गए विभिन्न पेटियों में डार्क ब्लू, रॉयल स्टोर,एट पीएम सहित कई विदेशी महंगे शराब रखे गए थे. जिसकी कागजी प्रक्रिया के बाद इसे जप्त किया गया.

थानाध्यक्ष ने कहा शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.आगामी दिनों में रामनवमी पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दिया गया है.उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती इलाकों में गहन छापेमारी की जा रही है. हर गांव में चौकीदारों को भी अलर्ट किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button