दुबई में राजपुर के युवक की हुई मौत, ग्रामीणों ने व्यक्त की शोक

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के खीरी पंचायत अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक अभय कुमार की दुबई में बीते दिनों संदिग्ध मौत हो गई थी.जिसका शव शनिवार की देर शाम घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार की आर्थिक तंगहाली को दूर करने के लिए गांव के ही अरविंद पासवान का पुत्र अभय कुमार विगत तीन साल पहले अगस्त 2023 में दुबई गया था. कंपनी के तहत किए गए वादों के अनुसार अगस्त 2026 में उसे वापस घर लौटना था.
जिसके इंतजार में घर वाले टकटकी लगाए थे कि उसके आने के बाद शादी की बात होगी.तब तक बीते 30 मार्च को उसके परिजनों को सूचना मिली कि अभय की दुबई में मौत हो गई है.युवक के पिता ने बताया कि वह दुबई के इन्वेस्टमेंट पार्क टू डीआईसी के अंतर्गत शोभा अल्युमिनियम नाम के कंपनी में काम करता था.विदित हो की कुछ दिनों से चल रहे अमेरिका ईरान युद्ध से भी अपनों से दूर रहने वाले लोगों को वतन आने की चिंता सताने लगी है.
दुबई में रहने वाले मंगरॉव के मजदूर भरत राम ने बताया था कि रुक-रुक कर बम और गोले गिर रहे है. जिससे वह अक्सर डर एवं भय के साए में जी रहे हैं. लेकिन इस युवक की संदिग्ध मौत ने परिजनों पर दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया है. जिसका शव घर आते ही इसकी मां राधिका देवी, भाई अभिषेक एवं आठ वर्षीय बहन प्रियंका एवं अन्य परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हाल है.
मृतात्मा की शांति के लिए रखा मौन
मृतक का शव एक सप्ताह बाद घर पहुंचते ही इसे देखने के लिए काफी भींड़ उमड़ पड़ा.घर के अलावा नाते रिश्तेदार ग्रामीण भी पहुंचे.जिसे गांव की मिट्टी में दफन किया गया. वार्ड सदस्य मुन्ना प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में जन प्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने मृतक के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया.
मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर गहरी शोक संवेदना भी प्रकट की गई. लोगों ने कहा कि यह दुखद घटना हुई है. अपनों से दूर रहने वाले लोगों को सरकार को सोचना चाहिए.परिवार में कमाने वाला यही एकमात्र पुत्र था. जिसके चले जाने से आर्थिक हालात कमजोर हो गए हैं.परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए. इस मौके पर लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह,जंगबहादुर पासवान.
सोम प्रकाश पासवान, संजय पासवान, राधेश्याम चौबे, अभय कुमार, अरविंद पासवान, सुग्रीव पासवान, राहुल पासवान, सतेंद्र पासवान, नीतीश पासवान, पवन पासवान,अभिषेक पासवान, पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर राय, मंजय पासवान,कृपाल पासवान के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.






