शिक्षक के निधन पर शोक सभा आयोजित, दी गई श्रद्धांजलि


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय पटखौलिया में कार्यरत एचएम अशोक कुमार की अचानक हृदय गति रुकने से आकस्मिक मृत्यु हो गयी. जिस बात की ख़बर मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी.विभिन्न स्कूलों में भी शोक सभा की गयी.मध्य विद्यालय पटखौलिया में इनकी स्मृति में शोक सभा की गयी. जिसमें क्षेत्र के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.
सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई. उपस्थित लोगों ने दिवंगत शिक्षक साथी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. वक्ताओं ने अपने संबोधन में दिवंगत शिक्षक अशोक कुमार जी के जीवन, उनके सामाजिक कार्यों एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा की यह एक सरल, मिलनसार एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे, जिनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी.
इस अवसर पर शिक्षक सह संयोजक आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार विपिन कुमार , वार्ड सदस्य उमाकांत पाठक , शिक्षक शशिकांत पासवान , जितेंद्र कुमार , अशोक कुमार , रामाश्रय सिंह , राजीव रंजन कुमार, रमेश चंद्र, हरेंद्र कुमार , संतोष कुमार , टोडरमल प्रसाद , श्याम सुंदर कुमार , नन्द किशोर सिंह , अनिल पाठक ,रामस्नेही चौधरी,दिलीप कुमार , शालिग्राम पाल,बिकास सिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत के साथ बिताए गए पलों को साझा किया. वक्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की.सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.






