Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

सासाराम में निगरानी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट अफसर, राजपुर BCO रंगे हाथ गिरफ्तार

नेशनल आवाज़  :- बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत शुक्रवार को निगरानी विभाग ने रोहतास जिले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. विभाग की टीम ने राजपुर प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी (BCO) जनार्दन कुमार को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

गोदाम सत्यापन के नाम पर मांगी थी रिश्वत

 इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पैक्स गोदाम के भौतिक सत्यापन के लिए राजपुर प्रखंड के पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से दस हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी.परेशान होकर प्रबंधक ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की.विभाग ने गुप्त तरीके से मामले का सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया.

रंगे हाथों गिरफ्तारी और आवास की तलाशी

​शुक्रवार को जैसे ही आरोपी पदाधिकारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी की टीम ने उन्हें दबोच लिया.​निगरानी डीएसपी ने बताया की गिरफ्तारी के तुरंत बाद भ्रष्टाचार के अन्य साक्ष्यों को खंगालने के लिए जनार्दन कुमार के सासाराम स्थित आवास पर भी सघन तलाशी ली गई. हालांकि, घर से फिलहाल कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है.

प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

​गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी पदाधिकारी को आवश्यक कागजी कार्रवाई और पूछताछ के लिए अपने साथ पटना ले गई है. इस कार्रवाई की खबर फैलते ही जिले के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.स्थानीय लोगों और किसानों ने निगरानी विभाग के इस कदम की सराहना की है. पैक्स और सहकारिता से जुड़े कार्यों में अक्सर भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रहती हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button