Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारी तेज, डीएम ने ‘रिजर्वेशन मैनेजमेंट सिस्टम’ अपडेट करने के दिए निर्देश

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- आगामी पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है.शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी  साहिला की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई. बैठक में चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी पोर्टल पर डेटा अपडेट करने की जानकारी दी गयी.इन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रिजर्वेशन मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर ‘प्रपत्र 1’ की प्रविष्टि तत्काल सुनिश्चित की जाए.​

सभी प्रखंडों में डेटा एंट्री का कार्य शत-प्रतिशत और समयबद्ध तरीके से पूरा होना चाहिए.​प्रविष्टि के दौरान यदि किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा आती है, तो प्रखंड पदाधिकारी तुरंत जिला पंचायत शाखा से समन्वय स्थापित कर उसका समाधान करें.​चुनावी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी.​

निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में पंचायतवार आरक्षण की स्थिति और डेटा मैनेजमेंट की गहन समीक्षा की गई.डीएम साहिला ने निर्देशित किया कि पोर्टल पर जानकारी अपडेट होने से निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और आगे की योजनाओं को क्रियान्वित करना आसान होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button