Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

बिहार सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य समारोह, विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षक की कमान

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.इस दौरान विद्यालय परिवार ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी.

उन्होंने कहा कुछ दिवस अपने से जुड़े महान व्यक्तित्वों के कारण गौरवान्वित हो जाते हैं. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षक से राष्ट्रपति पद तक पहुंचकर समाज में शिक्षकों का मान बढ़ाया है. उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि नैतिक मूल्यों की स्थापना और विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच विकसित कर उन्हें बेहतर नागरिक बनाते हैं.

विद्यार्थियों ने निभाया शिक्षक का दायित्व

समारोह का मुख्य आकर्षण सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा निभाई गई शिक्षक की भूमिका रही. छात्र-छात्राओं ने स्वयं कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन का कार्य संभाला.​रागिनी ने कक्षा नवम में गणित का अध्यापन कराया.​अभिषेक ने कक्षा दशम में विज्ञान विषय पढ़ाया.​पंकज ने कक्षा दशम में गणित का शिक्षण दिया.​

अपने ही विद्यालय के भैया-दीदी को शिक्षक के रूप में देखकर छोटे बच्चे अत्यंत उत्साहित नजर आए.​कार्यक्रम में विद्यालय की उप निदेशिका उर्मिला सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. अंत में सभी शिक्षकों को पुष्प भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया. समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button