Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन संपन्न, नई कमेटी गठित

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- नगर के पांडेय पट्टी स्थित टैगोर शिक्षा निकेतन परिसर में शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में भव्य जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीभगवान सिंह ने की, जबकि मंच संचालन डॉ. सुरेंद्र सिंह ने किया.​सम्मेलन दो सत्रों में चला, जिसमें समाज के विकास, शिक्षा और एकजुटता पर गंभीर चर्चा हुई. दूसरे सत्र में सर्वसम्मति से नई जिला कमेटी का भी गठन किया गया.

कार्यक्रम में भाग लेते लोग 

​’कुशवाहा फैमिली सेलिब्रेशन’ और छात्रवृत्ति योजना पर जोर

कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि कुशवाहा अभियंता फोरम राज्य इकाई के प्रतिनिधि जंग बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने समाज को प्रेरित करते हुए कहा​”संस्था द्वारा छात्रवृत्ति योजना और मेधावी छात्रों को सम्मानित करने जैसे कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं. बक्सर में भी ऐसे आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है.बक्सर स्थित परी मैरिज हॉल में मेरी तरफ से विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि वर्ष में कम से कम एक बार ‘कुशवाहा फैमिली सेलिब्रेशन’ का आयोजन हो, जिससे पारिवारिक व सामाजिक जुड़ाव मजबूत हो.इस प्रस्ताव पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई.

पदाधिकारियो और कर्मचारियों को जोड़ने का आह्वान

श्रीभगवान सिंह ने कहा की समाज को नई दिशा देने के लिए इस संघ का मजबूत होना अनिवार्य है. हमें विभिन्न विभागों में कार्यरत अपने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को इस संस्था से जोड़ना होगा, ताकि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ पूरे समाज को मिल सके. सेवा निवृत शिक्षक ​चंद्रदेव सिंह ने कहा की “विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत बुद्धिजीवियों के मार्गदर्शन में ही एक बेहतर कल का निर्माण संभव है.शिक्षक और अधिकारी मिलकर समाज की नई पीढ़ी को सिंचित करने का काम करें.”

नई जिला कार्यकारिणी समिति का गठन 

सम्मेलन के दूसरे सत्र में उपस्थित सदस्यों के परिचय के बाद, सर्वसम्मति से नई जिला कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया.जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कुसुम रानी,सचिव मनोज कुमार सिंह,संयुक्त सचिव रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष ब्रजेश सिंह एवं अन्य पदों पर लोगों को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया.​सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामकेवल सिंह, सेवानिवृत्त जेलर सूर्यनाथ सिंह, कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष विनोद मौर्य, सत्यशोधक समाज के शिव प्रसाद कुशवाहा और सम्राट अशोक परिवार के अध्यक्ष मकरध्वज सिंह विद्रोही ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया.इस मौके पर शिक्षिका नीलम कुमारी, राज किशोरी देवी, आरती कुमारी, शिक्षक सह पर्यावरण संरक्षक विपिन कुमार, मनीष सिंह, डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. वक्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में इस संघ के माध्यम से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए बड़े पैमाने पर कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button