Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Government

‘मिशन ज्ञानार्जन’ के तहत विद्यार्थियों के कौशल विकास की नई पहल, 19 सितम्बर को आयोजित होगा विज्ञान मेला

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता, रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ‘मिशन ज्ञानार्जन’ के तहत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर विज्ञान, तकनीक, नवाचार, कला और खेल जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है.​इस पहल के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में छात्रों की अभिरुचि के अनुसार ‘कौशल मानचित्रण’ किया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा की पहचान कर सही मार्गदर्शन दिया जा सके.​

आगामी ​12 सितम्बर को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय,  में ‘World Being’ संस्था द्वारा जिले के 150 चयनित प्रतिभागी शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और कौशल पहचान की तकनीकों की जानकारी दी जाएगी.

​19 सितम्बर को नगर भवन में एक विशाल विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा.इसमें छात्र अपने वैज्ञानिक सोच और नवाचार पर आधारित मॉडलों और परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे.​जिला पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों और शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर नियमित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि हर छात्र को अपनी क्षमता पहचानने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का समान अवसर मिल सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button