Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

भटवलिया गांव में गला रेतकर किसान की हुई हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत स्थित भटवलिया गांव में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.गांव के बधार में धान की फसल और मवेशियों की रखवाली कर रहे किसान हरिभजन सिंह कुशवाहा पिता जीउत सिंह कुशवाहा की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी. घटना रात लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है.

इस वारदात के बाद से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है.स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हरिभजन सिंह बधार में तालाब के समीप रहकर रोज़ की तरह अपने मवेशियों व फसलों की देखरेख कर रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. किसान द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार, डायल-112 की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ तुरंत मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है. मृतक के शरीर, हथेली और जांघ पर कई जगह कट व चोट के निशान पाए गए हैं, जो संघर्ष की ओर इशारा करते हैं.फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं.हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button