Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Sports

मल्लखंभ ओपन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया शारीरिक संतुलन

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए उत्साह से भरा रहा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एम० पी० उच्च विद्यालय के प्रांगण में चल रहे खेल में राज्य स्तरीय विद्यालय मल्लखंभ अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक/बालिका ओपन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.​पारंपरिक और रोमांचक खेल माने जाने वाले मल्लखंभ प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने हवा में संतुलन बनाते हुए खंभे और रस्सी पर ऐसे हैरतअंगेज करतब दिखाए कि दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए.

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की शारीरिक दक्षता, लचीलापन और तकनीकी कौशल का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला.​आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर देना है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना जगाने के साथ-साथ उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

​प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, बक्सर की तरफ से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी.इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि खेल की संस्कृति तेजी से पनप रही है, जो यहाँ के युवाओं को भविष्य में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मजबूत प्रेरणा देगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button