राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गयी सरदार पटेल की जयंती



नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिला समाहरणालय परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया.जिसकी अध्यक्षता प्रभारी जिला पदाधिकारी निहारिका छवि ने की.जिसमें जिले की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया. वक्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के अतुलनीय योगदान को गहराई से याद किया.
उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने पर विशेष बल दिया गया.अधिकारियों और कर्मियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई. सभी नागरिकों और सरकारी कर्मियों से अपील की गई कि वे राष्ट्रीय एकता की भावना को अपनी कार्यशैली और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए.साथ ही सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी होना चाहिए.






