Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Chhath pooja

डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का पहला अर्घ्य संपन्न, देवढ़ियां सूर्य मंदिर व खीरी घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

नेशनल आवाज़ /बक्सर :– लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को विधि-विधान के साथ अर्घ्य देकर नमन किया. इस अवसर पर प्रखंड के देवढ़ियां गांव स्थित जिला के एकमात्र प्रसिद्ध सूर्य मंदिर और विभिन्न तालाबों व नहर घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा रहा.

घाट पर जाते श्रद्धालु भक्त सत्यानंद सिंह एवं परिवार के सदस्य

देवढ़ियां सूर्य मंदिर में मन्नत मांगने पहुंचे दूर-दराज के श्रद्धालु

​ देवढ़ियां गांव स्थित जिला के एकमात्र सूर्य मंदिर परिसर में संध्या अर्घ्य के दिन छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी. क्षेत्र के ग्रामीणों के अलावा निकटवर्ती कैमूर, रोहतास और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश समेत अन्य जगहों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां छठ करने पहुंचे. व्रतियों का कहना है कि इस  सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने से सभी मन्नतें पूरी होती हैं, इसी विश्वास के साथ लोग प्रतिवर्ष यहां आते हैं.

रौनी छठ घाट पर पूजा करती इंदु देवी, अशोक सिंह एवं परिवार के सदस्य

​भीड़ को नियंत्रित करने और व्रतियों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए भास्कर छठ पूजा समिति सूर्य मंदिर देवढ़ियां के प्रमोद चौबे, जयराम वर्मा, राकेश तिवारी, बालाजी चौबे, श्रीभगवान साह, मंटु रावत, रामजी सिंह, शिवजी सिंह, बिन्देश्वरी सिंह, सरपंच प्रतिनिधि शंभुनाथ मिश्र और मंटू तिवारी, ब्रजेश सिंह सहित अन्य सदस्य पूरी तरह सक्रिय रहे.

खीरी नदी तट पर दिखी दो जिलों के भाईचारे की झलक

मंगरॉव नहर घाट पर डॉ जितेन्द्र सिंह, शिक्षिका इंदु देवी एवं परिवार के सदस्य

​खीरी गांव स्थित धर्मावती नदी के घाट पर संध्या अर्घ्य के दौरान आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. नदी के एक हिस्से में बक्सर जिले के खीरी गांव और दूसरे हिस्से में भभुआ जिले के मुखराव गांव के सैकड़ों छठ व्रतियों ने एक साथ बैठकर डूबते सूर्य को नमन किया. यह नजारा आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश दे रहा था. इसके अलावा क्षेत्र के बघेलवा पोखरा, रसेन पोखरा, हेठूआ पोखरा और जमौली नहर सहित अन्य घाटों पर भी छठ गीतों के बीच धूमधाम से संध्या अर्घ्य दिया गया.

घाटों पर प्रशासन और बिजली विभाग रहा पूरी तरह चौकस

छठ घाट का निरीक्षण करते बीडीओ एवं थानाध्यक्ष

​संध्या अर्घ्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. बीडीओ मनोज कुमार और थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान सभी छठ घाटों पर लगातार भ्रमण करते रहे.पुलिस की सख्ती के कारण मनचलों की धमक नहीं दिखी और सभी घाटों पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा. वहीं, किसी भी विद्युत दुर्घटना को टालने के लिए बिजली विभाग के कनीय अभियंता और मिस्त्री भी लगातार घाटों का निरीक्षण करते रहे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button