Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

सोनपा गांव में गेंहूँ कटनी में हुआ मारपीट, तीन घायल

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गाँव में सोमवार को खेत के बंटवारे और गेहूं की कटनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

अस्पताल में इलाजरत घायल व्यक्ति

​मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से ज़मीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवादित ज़मीन पर गेहूं की कटनी के बाद एक पक्ष के कमलेश सेठ अपने गेहूं की कटनी कराकर ढुलाइ कर रहे थे.इसी दौरान दूसरे पक्ष के अनुज कुमार सेठ ने  गेहूं ढोने से मना कर दिया.​देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे जिसमें पहले पक्ष से कमलेश कुमार सेठ एवं दूसरे पक्ष से अनुज सेठ एवं इनके पुत्र राहुल कुमार को चोटें आई है.

 ​घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक अभी तक किसी पक्ष के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है.घटना के बाद दोनों पक्ष में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button