गोप गुट के 23 वें राज्य सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा ,10 से 12 अप्रैल तक नगर भवन में होगा कार्यक्रम


नेशनल आवाज़/बक्सर :- बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के 23 वें राज्य सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण मे पहुंच गया है. बक्सर शहर में जगह-जगह झंडा, बैनर दिख रहा है. यह आने वाले दिनों में एक यादगार पल होगा.ज्ञात हो कि महासंघ गोप गुट का राज्य सम्मेलन दिनांक 10 से 12 अप्रैल 2025 तक बक्सर के नगर भवन में आयोजित होने जा रहा है. संघ के जिला अध्यक्ष लवकुश सिंह ने बताया कि महासंघ के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रात दिन एक किए हैं.
सम्मेलन में पुरे राज्य से प्रतिनिधि/ प्रेक्षक भाग लेंगे.सम्मेलन में कई राज्यों जैसे झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कर्मचारी /शिक्षक नेता भी अपनी शुभकामना देने आने वाले हैं. पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, संविदा,मानदेय, आउटसोर्स, स्कीम वर्कर कर्मीयों को स्थायी करने,समान काम समान वेतन लागू करने के एजेंडा पर आयोजित हो रहा है.






