Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Politics

6 मई को होगा आइसा का दूसरा जिला सम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए तेज होगा संघर्ष

नेशनल आवाज़ /​बक्सर :-  ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को चीनी मिल स्थित ओम प्रकाश जी के आवास पर संपन्न हुई. इस बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आइसा का दूसरा जिला सम्मेलन आगामी 6 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा.​बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त विसंगतियों पर चिंता जताई और निम्नलिखित मांगों को बुलंद करने का संकल्प लिया.

जिसमें यूजीसी रेगुलेशन एक्ट को ‘रोहित एक्ट’ की तर्ज पर लागू किया जाए ताकि कैंपस में सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके. नई शिक्षा नीति (NEP) और VBSA को छात्र विरोधी बताते हुए इसे तत्काल खारिज करने की मांग की गई.शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया गया.

गांव-गांव चलेगा सदस्यता अभियान

​बैठक में मौजूद आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुंचकर छात्रों और नौजवानों को एकजुट करना है ताकि उनके हक की लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक पहुँचाया जा सके.​

सम्मेलन की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया. इस बैठक में मुख्य रूप से  जिला अध्यक्ष अनुप शर्मा,आइसा बक्सर नगर सचिव अंकित सिद्धार्थ , नगर अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर ,अजीत कुमार, भाकपा माले  नगर सचिव ओम प्रकाश सहित अन्य साथी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button