बक्सर की प्रतिभाओं का सजेगा मंच, 9 मई को आयोजित होगा ‘बक्सर गौरव सम्मान समारोह


नेशनल आवाज़ /बक्सर :- समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले “बक्सर गौरव सम्मान समारोह 2026” की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी क्रम में, AroLink Care के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. शिवाजी इंद्रा ने माननीय पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम के उद्घाटन हेतु सादर आमंत्रित किया.मुलाकात के दौरान डॉ. शिवाजी ने मंत्री जी को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया.
उन्होंने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बक्सर जिले के उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित करना है जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, खेल, कला, प्रशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है.
डॉ. शिवाजी इंद्रा ने कहा की हमारा लक्ष्य समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तियों को सम्मानित कर नई पीढ़ी के सामने एक मिसाल पेश करना है, ताकि बक्सर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक रोशन हो सके.वहीं माननीय मंत्री दीपक प्रकाश ने इस सकारात्मक पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने और सकारात्मकता फैलाने के लिए ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है.उन्होंने कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित की.






