Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, ​दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- जिले के नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में रविवार की दोपहर एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से एक 33 वर्षीय महिला पिंकी देवी की जान चली गई. इस हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है.​मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी राजू कुमार की पत्नी पत्नी पिंकी देवी दोपहर घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी.​जैसे ही उन्होंने धुली हुई चादर दीवार पर डालनी चाही, वह पास से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के नंगे तार से स्पर्श हो गई.​

चादर गीली होने के कारण करंट तेजी से फैला और पिंकी देवी उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई.हादसे के तुरंत बाद परिजनों और पड़ोसियों में अफरा-तफरी मच गयी.उन्हें सदर अस्पताल पहुँचाया.जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.​घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

​पिंकी देवी अपने पीछे दो बच्चे (11 और 13 वर्ष) छोड़ गई हैं.उनकी आकस्मिक मृत्यु से बच्चों के सिर से माँ का साया उठ गया है और पति राजू कुमार सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मोहल्ले वासियों ने बताया कि पिंकी देवी अत्यंत मृदुल और सरल स्वभाव की महिला थी. इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे आदर्श नगर को झकझोर कर रख दिया है.​इस दुखद घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों की छतों के एकदम करीब से गुजरने वाले हाई वोल्टेज तारों की सुरक्षा और बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button