Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
politics

राजपुर में एमएलसी चुनाव के लिए NDA का शक्ति प्रदर्शन, सम्मान समारोह के जरिए जनप्रतिनिधियों को किया गोलबंद

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर  प्रखंड के राजपुर में सोमवार को एनडीए गठबंधन के तरफ से पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया.जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष फुटुचंद सिंह एवं संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रताप उर्फ पिंटू सिंह ने किया. एक तरह से सम्मान समारोह के बहाने प्रखंड के सभी पंचायतों से जुटे पंचायत प्रतिनिधियों को गोलबंद भी किया गया.

संदेश के विधायक एवं क्षेत्र के पूर्व एमएलसी रहे राधाचरण सेठ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए सभी मुद्दों को सरकार के समक्ष रखने का काम किया है.इस बार भी सहयोग करें सबका सम्मान होगा.पूर्व मंत्री सह राजपुर विधायक संतोष निराला ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि क्षेत्र का पूरा विकास होगा.नीतीश जी के कार्यकाल में जो विकास की गति थी.वह निरंतर जारी रहेगा. सभी लोग मिलकर काम करेंगे.बिचौलियों से सजग रहने की जरूरत है. विपक्ष के कुछ लोग सेंधमारी कर रहे है. उनको पहचानने की जरूरत है.

वही एमएलसी प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने कहा जनप्रतिनिधियों को मान सम्मान के साथ उनके हर कार्य में भरपूर सहयोग करेंगे.साथ ही आगामी चुनाव में अपने पक्ष में सहयोग करने का अपील किया. इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, बलराम कुशवाहा, कन्हैया सिंह, पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, विवेक चौबे, सोनू सिंह, धनंजय त्रिगुण, महिला जिला उपाध्यक्ष इंदु देवी सहित अन्य नेताओं ने इन्हें जीत की अग्रिम बधाई दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button