चौसा नगर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुशवाहा एवं पवनी पैक्स अध्यक्ष बनी दुमिरती देवी,समर्थकों ने उड़ाया रंग गुलाल






नेशनल आवाज़/बक्सर :- चौसा प्रखंड में बुधवार को हुए पैक्स के लिए चुनाव का परिणाम बुधवार की देर रात तक संपन्न हुआ. सबसे पहले नवगठित नगर पंचायत चौसा पैक्स का रिजल्ट आया. जिसमें चौसा पैक्स अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह ने जीत हासिल किया. उक्त सीट पर हुई लड़ाई में मनोज कुमार सिंह को 620 मत तथा सुनील कुमार सिंह को 324 मत प्राप्त हुआ. इस प्रकार मनोज कुमार सिंह को 296 वोट से जीत हासिल हुई. पवनी पैक्स अध्यक्ष पद पर दुमिरती देवी पति स्व. शिवधारी साह विजयी घोषित हुई. वोटों की गिनती में दुमिरती देवी को 835 वोट व रूपा प्रसाद सिंह को 388 वोट मिला. और दुमिरती देवी को 447 वोट जीत हासिल हुई.

बुधवार की देर रात्रि तक चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों द्वारा जमकर जयकार लगाते हुए अबीर-गुलाल उड़ाया.प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार के द्वारा निर्वाचन शाखा में निर्वाचित अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्य पद से निर्वाचित सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र का वितरण कर दिया गया. अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के विजयी प्रत्याशियों के समर्थक क्षेत्र में जुलूस निकालकर गुरुवार को भी जश्न में मशगुल रहे.