Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

अगलगी की भीषण घटना से घरारी गांव में मुन्नी देवी का घर हुआ खाक,खलिहानों में पशुचारा जलकर हुआ नुकसान

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के मंगरॉव पंचायत के घरारी गांव में बुधवार की दोपहर आग ने ऐसी तबाही मचाई कि मुनि देवी की जमा-पूंजी देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मंगराव,नागपुर बधार के पास किसी ने गेहूं के डंठल में आग लगा दी थी. जिसने तेज पछुआ हवा के झोंकों के साथ विकराल रूप धारण कर लिया जो घरारी गांव तक पहुंच गई.सभी अपने घरों में सो रहे थे.तभी अचानक आग की लपटों ने मुन्नी देवी के घर को अपनी चपेट में ले लिया.

आग को बढ़ता देख घर में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए न केवल लोगों को बाहर निकाला, बल्कि खूंटे से बंधे मवेशियों को भी समय रहते खोलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. स्थानीय लोगों ने आसपास के समरसेबल चलाकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया. आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया.​फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी कुछ बर्बाद हो चुका था.​

मुन्नी देवी के घर में रखे कपड़े, अनाज और तमाम जरूरी कागजात पूरी तरह जलकर राख हो गए.​जितेंद्र एवं मुन्ना खरवार के खलिहान में रखा पशुचारा पूरी तरह जल गया.​गुड्डू पाल के खलिहान में रखे गेहूं के बोझ आग की भेंट चढ़ गए.​इसके अलावा, अकबरपुर पंचायत के कुसही, हेठुआ और कटारिया गांव के बधार में भी आग ने भीषण तांडव मचाया. पूरे दिन अग्निशमन दल की गाड़ियां एक गांव से दूसरे गांव दौड़ती रहीं.​

राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि कुछ किसानों द्वारा डंठल जलाने की लापरवाही के कारण ही आग ने इतना विकराल रूप लिया. उन्होंने क्षेत्र के किसानों से मार्मिक अपील करते हुए कहा की तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और पछुआ हवा का वेग काफी तेज है.ऐसी स्थिति में खेतों में डंठल्ल बिल्कुल न जलाएं.आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी गरीब का आशियाना उजाड़ सकती है.सीओ डॉक्टर शोभा कुमारी ने बताया कि आग की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित राजस्व कर्मी के माध्यम से जांच करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं. जांच के बाद पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button