Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

बिहार के 211 डिग्री कॉलेजों में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली, 7 अगस्त तक ज्वाइनिंग

नेशनल आवाज़ / ​पटना :-  बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी ख़बर है. राज्य के नए 211 डिग्री कॉलेजों में बिहार राज्य विश्वविद्यालय आयोग के माध्यम से संविदा पर 3,687 सहायक प्राध्यापकों (Assistant Professors) की नियुक्ति होने जा रही है.शिक्षा विभाग के अनुसार, आगामी 7 अगस्त तक इन कॉलेजों को सहायक प्राध्यापक मिल जाएंगे. फिलहाल यह नियुक्ति छह प्रमुख विषयों में की.जा रही है.

प्रमुख बिंदु और विषयवार रिक्तियां

​इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,687 पदों पर बहाली होगी, जिसमें से 211 डिग्री कॉलेजों में संविदा के आधार पर शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे. विषयवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

​अंग्रेजी: 674 पद

इतिहास: 662 पद

हिंदी: 625 पद 

अर्थशास्त्र: 597 पद

राजनीति विज्ञान: 596 पद

​समाजशास्त्र: 533 पद

योग्यता और आयु सीमा

​शैक्षणिक योग्यता: आवेदकों के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी (Post Graduation) डिग्री, नेट/सेट (NET/SET) या पीएचडी (Ph.D.) होना अनिवार्य है.

 नियमानुसार आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट दी जाएगी.आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है.

वेतनमान: चयनित संविदा सहायक प्राध्यापकों को ₹57,700 रुपये मूल वेतन के अलावा नियमानुसार महंगाई भत्ता भी मिलेगा.

कैसे मिलेंगे अंक? (Selection Criteria)

​चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों के आधार पर तय होगी, जिसमें 88 अंक एकेडमिक स्कोर के लिए और 12 अंक साक्षात्कार (Interview) के लिए निर्धारित हैं.अंकों का निर्धारण कुछ इस प्रकार होगा:

​पीएचडी (Ph.D.): अधिकतम 22 अंक

​जेआरएफ (JRF): 11 अंक

​नेट (NET): 08 अंक

​पीजी (PG – अधिकतम 26 अंक): 80% से अधिक पर 26 अंक, 70-80% पर 23 अंक, 60-70% पर 20 अंक, 55-60% पर 17 अंक (एससी/एसटी के लिए 50-60% पर 17 अंक).​स्नातक (Graduation – अधिकतम 17 अंक): 80% से अधिक पर 17 अंक, 70-80% पर 15 अंक, 60-70% पर 13 अंक, 55-60% पर 11 अंक, 45-55% पर 09 अंक (45% से कम पर 00 अंक).

​इंटर (12वीं): 13 अंक

​मैट्रिक (10वीं): 10 अंक

समर्थ पोर्टल पर होगा ऑनलाइन आवेदन

​योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://hedbiharrec.samarth.edu.in पर जाना होगा.आवेदन की प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button