Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Accident

तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से थर्मल प्लांट कर्मी की मौत, भांजा गंभीर रूप से घायल

​चौसा-रामगढ़ मुख्य पथ पर रोइनिभान के समीप हुआ हादसा, जांच में जुटी राजपुर पुलिस

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- ​राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर रोइनिभान भीलमपुर गांव के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी की जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका 16 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल किशोर की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

काम से घर लौटते समय हुआ हादसा

​मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत पचोखर निवासी इजहार अली के पुत्र मोहम्मद गुलशेर के रूप में की गई है.जानकारी के अनुसार, गुलशेर चौसा स्थित निर्माणाधीन थर्मल प्लांट में काम करता था.प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी वह अपनी बाइक से थर्मल प्लांट ड्यूटी पर आया था.शाम को काम खत्म होने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था. इस दौरान उसके साथ बाइक पर उसका 16 वर्षीय भांजा सलमान पिता- परवेज, निवासी- डाक बंगला गांव, जिला- चंदौली, यूपी भी सवार था.

​जैसे ही उनकी बाइक रोइनिभान के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हवा में उछलते हुए सड़क से काफी दूर जा गिरे और लहुलूहान हो गए.

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

​घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सजगता दिखाते हुए ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पुलिस टीम को सूचित किया.मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.सदर अस्पताल पहुँचते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद मोहम्मद गुलशेर को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल सलमान का इलाज जारी है, जिसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

​घटना की पुष्टि करते हुए राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है और दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन व उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button