Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

श्री सद्गुरुदेव पुण्य स्मृति महोत्सव में भक्ति की बही रस धारा, गुरु महिमा का हुआ बखान

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- ​जिले के कमरपुर स्थित श्री हनुमत धाम मंदिर के पावन प्रांगण में पूज्य श्री श्री 108 श्री अनंत श्री संपन्न श्री समलंकृत सियानुज श्री नारायण दास ‘भक्तमाली’ महाराज (मामा जी महाराज) के 18वें पुण्य स्मृति महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. महोत्सव के प्रथम दिन ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

कथा व्यास ने दी गुरु महिमा की सीख

​अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित विजय नारायण शरण जी ने प्रथम दिन की कथा का श्रीगणेश करते हुए श्री राम कथा की अनंत महिमा पर प्रकाश डाला. उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में पूज्य मामा जी महाराज और श्री महात्मा जी (श्री रामचरित्र दास जी महाराज) के जीवन दर्शन और उनकी गुरु भक्ति का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि गुरु की महिमा अनंत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन का कल्याण संभव है.

महोत्सव के पहले दिन सामूहिक हनुमान चालीसा के सस्वर अखंड पाठ का आयोजन किया गया. मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’  के उद्घोष से गूंज उठा. आयोजन समिति ‘श्री नेहनिधि नारायण सेवा समिति’ ने बताया कि यह महोत्सव आगामी 4 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा.​इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय निवासियों और श्री नेहनिधि नारायण सेवा समिति के सभी सदस्य तत्परता से जुटे हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button