Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
crime

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को डंडे से पीट कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नेशनल आवाज़/ बक्सर :-  जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदन डेरा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से लोगों का दिल दहल गया.घरेलू विवाद में गांव के ही सोनेलाल यादव ने अपनी पत्नी सोनम देवी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनेलाल यादव एवं इसकी पत्नी सोनम देवी के बीच विगत कई दिनों से महज 1100 को लेकर विवाद चल रहा था.इस रुपए को उसकी पत्नी ने किसी काम में खर्च कर दिया था. जिसको लेकर अक्सर इसी बात को लेकर कहा सुनी होती थी. रविवार की सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहा सुनी हुई.

बात ही बात में विवाद इतना काफी आगे बढ़ गया कि सोनेलाल ने डंडे से अपनी पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. वह चिल्लाती रही लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था. जिससे कुछ ही देर के बाद इसकी दर्दनाक मौत हो गई. इसकी सूचना इटाढ़ी पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है.पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति सोनेलाल को गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला के दो छोटे बच्चे हैं.

मां की मौत के सदमे से दोनों बच्चों का रोते -रोते  बुरा हाल है.घटना के बाद गांव में भी मातमी सन्नाटा है.इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की हृदय विदारक घटना नहीं होना चाहिए. यह पूरी तरह से मानवता के खिलाफ है.इटाढ़ी  थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button