Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Education

वर्ग एक से आठ के छात्रों की शुरू हुई वार्षिक परीक्षा, छात्रों में दिखा उत्साह

नेशनल आवाज़ /बक्सर :– राजपुर प्रखंड के सभी 198 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में राज्य शिक्षा विभाग के तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार वार्षिक परीक्षा आरंभ कर दी गई है. दो पाली में संचालित होने वाली यह परीक्षा आगामी 19 मार्च तक चलेगी. जिसमें पहले एवं दूसरी कक्षा के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गई. पहले दिन सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी विषय की परीक्षा ली गयी.वर्ग तीन से आठ में पढ़ने वाले छात्रों की वार्षिक परीक्षा लिखित रूप में ली गयी है.

इस बार शिक्षा विभाग के तरफ से परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र ई शिक्षा कोष पोर्टल पर परीक्षा होने शुरू होने से 40 मिनट पहले उपलब्ध कराया गया . विद्यालय के शिक्षक पोर्टल से प्रश्न देखकर उसे ब्लैकबोर्ड पर लिखा.इसके बाद छात्रों ने अपनी कॉपी में प्रश्नों का उत्तर दिया.देवढ़िया मध्य विद्यालय पर प्रधानाध्यापक मो असजद एवं अन्य शिक्षकों के सहयोग से स्कूल पहुंचने वालों छात्रों पर पुष्प वर्षा कर इनका स्वागत किया गया. जिससे बच्चे काफी खुश नजर आए.

खीरी उर्दू प्राथमिक विद्यालय ने भी अनोखा पहल करते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तरह सभी छात्रों को फोटो युक्त एडमिट कार्ड दिया गया था.जहां प्रधानाध्यापक धनंजय मिश्र के नेतृत्व में सभी शिक्षकों ने आने वाले छात्रों का एडमिट कार्ड देखकर परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दिया.

इस परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहा. बच्चों ने बताया कि इस बार अच्छी पढ़ाई हुई है उम्मीद है कि अच्छा परिणाम आएगा. वही ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों का सोच है कि अगर बेहतरीन शिक्षा मिले तो बच्चे निश्चित तौर पर आगे बढ़ सकते हैं.कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए शिक्षक अपने स्कूल में निरीक्षण कार्य में भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखे. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button