Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन,सुख शांति के लिए अल्लाह से मांगी दुआ

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत के श्रीकांतपुर मस्जिद में समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि राजेश सिंह के नेतृत्व में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार में हिस्सा लिया.इस रमजान के पाक महीने पर नमाजियों को सुख शांति एवं खुदा का पैगाम दिया.

नमाजियों ने कहा कि यह महीना रहमतों वाला महीना हमसे विदा होने वाला है. इस माह में अल्लाह की खास रहमत होती है. सभी ने अपने देश एवं समाज की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ की.

इस मौके पर सरपंच ललन यादव, राकेश सिंह, जैनुद्दीन अंसारी, साबिर अंसारी, ईसा अंसारी, शिव प्रकाश, सुरेंद्र साह,  कलामुद्दीन अंसारी, मुस्ताक अंसारी, गया चौहान, त्रिलोकी यादव के अलावा क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button