Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

राजपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर शांति एवं अमन का पैगाम देने वाला रमजान का महीना समाप्त होने के बाद शनिवार को ईद उल फितर के मौके पर ईद का पर्व हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया.इस मौके पर क्षेत्र के  खरगपुरा , संगराव , मंगराव , डिहरी , सरेंजा , खीरी , बन्नी , जमौली , तियरा , रामपुर , देवढ़ीया , श्रीकांतपुर , सिकरौल ,जलीलपुर सहित अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से आठ बजे तक प्रमुख ईदगाहों पर शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा किया गया.

गले मिलकर दूसरे को बधाई देते लोग 

नमाज खत्म होते ही ईदगाह पर मौजूद गरीब एवं असहाय लोगों के बीच इकट्ठा किए गए दान भेंट किया गया.मंगराव में मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष डॉ शाहिद आलम,हाफीज मो जावेद एकबाल, युवा समाज सेवी नवाज अमीर एवं राजपुर में पोखरा के समीप ख्वाजा गरीब नवाज कमिटी के तत्वावधान में नव निर्मित ईदगाह में अध्यक्ष सरफुद्दीन खलीफा उर्फ भिखारी के  नेतृत्व में नमाज अदा की गई.

समहुता में फैज अली उर्फ राहुल के नेतृत्व में हाफिज के साथ नमाज अदा की गई.नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दिया. मुसलमानों के साथ हिंदुओं ने भी मिलकर बधाई दी.एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button