Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

राजपुर में होगा मशरूम उत्पादन, किसान अंकित को सीएम नीतीश कुमार ने दिया चार लाख का प्रोत्साहन

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- राजपुर प्रखंड के खीरी पंचायत के कोनौली गांव के प्रगतिशील किसान अंकित सिंह को सीएम नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान चार लाख का सांकेतिक चेक प्रोत्साहन राशि दिया है.कृषि क्षेत्र में नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में इस युवा किसान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अंकित अब राजपुर में बड़े पैमाने पर मशरूम का उत्पादन करेंगे.यह पिछले कई वर्षों से कृषि क्षेत्र में सक्रिय हैं.

वे केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रहे.आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर सब्जियों का बेहतरीन उत्पादन किया. पौधों की नर्सरी लगाकर स्थानीय किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराए. जिनके नर्सरी के पौधे रोहतास कैमूर के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जा रहे हैं.​उनकी इसी निरंतरता और अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है.

​मशरूम की खेती कम जगह और कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली मानी जाती है.उद्यान विभाग से मिली इस सहायता राशि से न केवल उनके व्यक्तिगत आर्थिक स्तर में सुधार होगा गांव के अन्य युवाओं और महिलाओं को मशरूम की तुड़ाई और पैकिंग में काम मिलेगा.इनकी सफलता राजपुर के अन्य किसानों के लिए एक उदाहरण बनेगी कि खेती को व्यवसाय के रूप में कैसे बदला जा सकता है.इस मौके पर डीएम साहिला के अलावा जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button