Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
Politics

साम्राज्यवाद के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

अमेरिका इजराइल, ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध, और पूरी दुनियां में फैले अशांति का करें खिलाफत -भाकपा माले

नेशनल आवाज़ /बक्सर :- भाकपा माले के 11वें जिला सम्मेलन के अवसर पर बक्सर रेलवे स्टेशन से साम्राज्यवाद विरोधी मार्च निकाला गया. जिसका नेतृत्व डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह व जिला सचिव नवीन कुमार, हरेंद्र राम, ललन प्रसाद ने किया. जिसमें माले कार्यकर्ता जिला सम्मेलन को सफल करो, अमेरिका इजराइल,ईरान से हो रहे युद्ध पर रोक लगाओ, मोदी सरकार अमेरिका के सामने घुटने टेकना बंद करो.

दुनिया को युद्धोंउनमाद के तरफ धकेलने वाले अमेरिकी नीतियों का विरोध करो आदि नारों के साथ विरोध जताया. यह प्रतिरोध मार्च मुख्य सड़क होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचा. जहां संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर और ज्योति चौक पर शहीद ज्योति प्रकाश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

इस दौरान सम्मेलन के पर्यवेक्षक राजू यादव के अलावा अन्य लोगो ने भी माल्यार्पण किया.यह मार्च आगे बढ़ते हुए सम्मेलन स्थल एस एस पैलेस पहुंचकर समाप्त हो गया.इस मार्च में जिले के विभिन्न गांव से पहुंचे सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button