Slide
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो : गौतम बुद्ध
previous arrow
next arrow
others

चिंगारी से गेहूं के खेत में लगी आग, 15 बीघा का फसल जलकर हुआ राख

नेशनल आवाज़/ बक्सर :- जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र के जिगना गांव में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से लगभग 15 बीघा खेत में लगा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के बधार  में काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वहां अगरबत्ती जलाई गई थी.

तभी तेज हवा होने से अगरबत्ती से निकली एक चिंगारी ने बगल के गेहूं के खेत में आग पकड़ लिया. आग लगते ही हवा की झोंकों के साथ यह  तेज लौ के साथ जलने लगा.आग की लपटों  को देख ग्रामीणों ने चिल्लाना शुरू कर दिया. जिसकी आवाज सुन सैकड़ो की तादाद  में पहुंचे गांव के ग्रामीणों ने आसपास के समरसेबल चालू किया.

लाठी झंडा लेकर आग बुझाना शुरू कर दिया. घंटो मस्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. तब तक किसानों का फसल जलकर नष्ट हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि इस बार मौसम बहुत काफी खराब चल रहा है. अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही तापमान अधिक होने के साथ तेज आंधी जैसी हवा चल रही है. जिससे काफी नुकसान हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम भी काफी मेहनत कर आग लगे खेत के आसपास के फसलों को बचाने के लिए काफी प्रयास किया.यहां के  किसानों ने भारी क्षति के बाद प्रशासन से जांच कर उचित मुआवजे की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button